सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद
प्रश्न पत्र में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें 140 सामान्य अध्ययन के और 60 सामान्य हिंदी के होंगे। हर गलत जवाब पर अंक कटेंगे। परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद की गई है। हर केंद्र पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, जोकि परीक्षा केंद्र के स्टॉफ के साथ अभ्यर्थियों की तलाशी कराएंगे।
क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज में सघन जांच के बाद प्रवेश
- फोटो : amar ujala
क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज में सघन जांच के बाद प्रवेश
क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज में आयोजित समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। छात्र लंबी लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, जहां पुलिस और सुरक्षाकर्मी द्वारा उनके दस्तावेजों की सघन जांच की जा रही है।
गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में बायोमेट्रिक जांच
- फोटो : amar ujala
गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में पहचान पत्रों और प्रवेश पत्रों की सघन जांच
गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में आयोजित समीक्षा अधिकारी परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को कड़ी सुरक्षा और पुलिस टीम की निगरानी में प्रवेश दिया गया। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए छात्रों को पंक्तिबद्ध तरीके से अंदर भेजा गया, जहां पुलिसकर्मी उनके पहचान पत्रों और प्रवेश पत्रों की सघन जांच कर रहे थे।
डीबीएस कॉलेज में परीक्षा के लिए प्रवेश करते छात्र
- फोटो : amar ujala
डीबीएस कॉलेज में पुलिस ने की छात्रों की जांच
गोविंद नगर स्थित डीबीएस कॉलेज में समीक्षा अधिकारी परीक्षा के लिए प्रवेश करते छात्रों की पुलिस द्वारा सघन जांच की गई। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिसकर्मी छात्रों के पहचान पत्रों और प्रवेश पत्रों की जांच कर रहे हैं, साथ ही यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी प्रतिबंधित वस्तु परीक्षा हॉल में न ले जाई जा सके।
हेलीजर बोर्डन सेंटर में सख्त चेकिंग के बाद मिला प्रवेश
- फोटो : amar ujala
हेलीजर बोर्डन सेंटर में सख्त चेकिंग के बाद मिला प्रवेश
पनकी स्थित हेलीजर बोर्डन एजुकेशन सेंटर में रविवार को आयोजित समीक्षा अधिकारी परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की कड़ी जांच की गई। परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। अभ्यर्थियों की तलाशी के साथ-साथ बायोमेट्रिक चेकिंग भी की गई। परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले छात्रों से उनके बेल्ट, मोबाइल फ़ोन और घड़ियां जमा करवा ली गईं, जिसके बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई।