शहर के रिषभ शुक्ला को ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) में ऑल इंडिया 12वीं रैंक प्राप्त की है। गेट के स्कोर की मदद से वह डीआरडीओ या पीएसयू (पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग इन इंडिया) में नौकरी करना चाहते हैं। इसी स्कोर पर डीआरडीओ, पीएसयू, एनटीपीसी, ओएनजीसी जैसे बड़े संस्थानों में नौकरी भी मिलती है।
शारदानगर निवासी रिषभ मूलतः कन्नौज के रहने वाले हैं। रिषभ के पिता शिव कुमार शुक्ला किसान और मां रीना शुक्ला गृहिणी हैं। उन्होंने पीपीएन कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की। जिसमें वह गोल्ड मेडलिस्ट रहे। फिर जैम की तैयारी करने के बाद वर्ष 2023 में आईआईटी रुड़की में दाखिला लिया था। रिषभ ने बताया कि अगर डीआरडीओ या पीएसयू में मौका नहीं मिलता है तो आईआईटी बांबे से मैथमेटिक्स में पीएचडी करेंगे। इसी तरह शहर के रितिक सिंह ने भी गेट क्वालीफाई किया है।