काकादेव थाना क्षेत्र में सर्वोदयनगर लोहारन का भट्ठा निवासी बबलू निषाद (45) का शव शुक्रवार शाम घर में फंदे से लटका मिला। कमरे का दरवाजा खुला होने के कारण बबलू के भाइयों ने हत्या का आरोप लगाया है। रिक्शा चालक बबलू के परिवार में पत्नी सुमन, बेटी पंखुड़ी, बेटा शिवा हैं। बबलू चार भाइयों आशू, मोनू, सूरज में सबसे बड़े थे। भाइयों के अनुसार शुक्रवार दोपहर बबलू खाना खाने के लिए घर पहुंचे। उनकी पत्नी ड्यूटी और बच्चे बाहर किसी काम से गए हुए थे।