फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रिश्ता टूटने का ‘बदला’, सिरफिरे ने वायरल की तस्वीरें, बोला- तेरे अश्लील पोस्टर लगवाऊंगा, पढ़ें मामला

Sat, 30 May 2026 12:59 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रावतपुर थाना क्षेत्र में दोस्ती तोड़ने पर युवक ने युवती की तस्वीरें उसके रिश्तेदारों को भेज दीं और शहर में आपत्तिजनक पोस्टर लगाने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में युवक ने दोस्ती तोड़ने पर युवती की अश्लील तस्वीरें उसके माता-पिता सहित परिचितों को भेज दीं। अश्लील पोस्टर छपवाकर शहर में लगवाने की धमकी दी। धमकाया कि तेरे पोस्टर छपवा कर पूरे शहर में लगवाऊंगा। युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन

क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी की राजीवनगर निवासी प्रितुल ठाकुर से जान पहचान थी। आरोपी की गलत आदतों के चलते बेटी ने बातचीत बंद कर दी। इसके बाद से आरोपी बेटी का पीछा करने लगा। उसकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी।

विज्ञापन

बेटी को धमकाया, तस्वीरें रिश्तेदारों को भेजीं
इसके बावजूद बेटी ने उसकी बात नहीं मानी, तो बेटी को धमकाया। उसकी तस्वीरें रिश्तेदारों को भेजीं। इसके चलते बेटी तनाव में आ गई। रावतपुर एसओ कमलेश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें