फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: आधी रात को SDM ने पकड़ा गेंहू लूट का सिंडिकेट; अनलोडिंग से पहले ट्रकों से गायब हो रहा था सरकारी अनाज

Sat, 30 May 2026 12:52 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Haradoi News: मूल्य समर्थन योजना के तहत खरीदे गए सरकारी गेहूं की भंडारण से पहले चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। सदर एसडीएम मयंक कुंडू ने शुक्रवार रात लखनऊ रोड स्थित सीडब्ल्यूसी परिसर के बाहर छापेमारी कर गेहूं चोरी के खेल का खुलासा किया।
विज्ञापन
सरकारी गेहूं चोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी क्रय केंद्रों पर होने वाली गेहूं की खरीद में भंडारण से पहले चोरी का मामले सामने आया है। सदर एसडीएम मयंक कुंडू ने शुक्रवार रात लखनऊ सड़क पर सीडब्ल्यूसी के बाहर खड़े ट्रकों में लोड बोरियों से गेहूं चारी पकड़ी है। टीम के साथ की गई छापेमारी में एक ई-रिक्शा, 16 बोरी गेहूं और वजन मशीन बरामद हुई है, आरोपी भाग गए। पूरे मामले की जानकारी जिलाधिकारी को दी गई है।

विज्ञापन

अनलोडिंग से पहले ट्रकों से गायब हो रहा था सरकारी अनाज

क्रय केंद्रों से सरकारी गेहूं खरीदकर भंडारण के लिए लखनऊ रोड स्थित सीडब्ल्यूसी गोदाम भेजा जा रहा है। सदर एसडीएम मयंक कुंडू को पिछले काफी समय से गोपनीय सूचना मिल रही थी कि गोदाम के बाहर अनलोडिंग के इंतजार में लाइन में खड़े होने वाले ट्रकों से गेहूं चोरी का एक बड़ा खेल चल रहा है। चोर रात के सन्नाटे में ट्रकों में लोड बोरियों से कटर मारकर गेहूं निकाल लेते हैं और फिर उस सरकारी गेहूं को मंडी और खुले बाजार में ऊंचे दामों पर बेच देते हैं।

सरकारी गेहूं चोरी - फोटो : amar ujala

एसडीएम ने आधी रात को बनाई टीम, मारा छापा तो मची भगदड़

इस पुख्ता और गोपनीय इनपुट के आधार पर सदर एसडीएम ने शुक्रवार की रात राजस्व अधिकारियों और पुलिस बल की एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने बिना किसी शोर-शराबे के लखनऊ सड़क पर सीडब्ल्यूसी के बाहर अचानक छापेमारी कर दी। प्रशासनिक टीम की गाड़ियों की हेडलाइट देखते ही ट्रकों से गेहूं की बोरियां उतार रहे चोरों और तस्करों में भगदड़ मच गई। आरोपी पुलिस को चकमा देकर अंधेरे में भागने में सफल रहे।

16 बोरी गेहूं, ई-रिक्शा और तोलने का कांटा बरामद

एसडीएम मयंक कुंडू ने जब मौके की तलाशी ली, तो वहां एक ट्रक के पास चोरी की नियत से खड़ा किया गया एक ई-रिक्शा बरामद हुआ। ई-रिक्शा पर चोरी का कुल 16 बोरी सरकारी गेहूं लदा हुआ था। इसके साथ ही मौके से एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन भी जब्त की गई है। एसडीएम के निर्देश पर बरामद ई-रिक्शा, गेहूं की बोरियां और वजन मशीन को तुरंत देहात कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी  हरदोई को भेज दी गई है।

विज्ञापन

सरकारी गेहूं चोरी - फोटो : amar ujala
एसडीएम सदर मयंक कुंडू के अनुसार,सरकारी अनाज की चोरी का यह एक बेहद गंभीर मामला है। फरार आरोपियों और इसमें शामिल ट्रक चालकों की कुंडली खंगाली जा रही है। डिप्टी आरएमओ निहारिका को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस गेहूं चोरी के सिंडिकेट के खिलाफ तत्काल प्रभाव से देहात कोतवाली में नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराएं। सरकारी राशन की चोरी करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें