रावतपुर पुलिस की गिरफ्त में चेन लुटेरा नियाज़ अहमद
- फोटो : अमर उजाला
रावतपुर में रिटायर्ड दरोगा से चेन लूटने वाले लुटेरों से पुलिस की दहलन रोड पर बुधवार देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक लुटेरे नियाज़ अहमद के पैर में गोली लगी उसे पुलिस ने दबोच लिया। उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे। नियाज ने कुबूल किया है कि उसने साथियों के साथ मिलकर 14 दिन पहले रिटायर्ड महिला दरोगा की चेन लूटी थी। की थी। पुलिस साथियों की तलाश में जुटी है।
रावतपुर के केशवपुरम निवासी डिप्टी जेलर ज्ञानेंद्र दुबे की पत्नी सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दरोगा पत्नी मंजूलता के साथ आठ जनवरी को घर के बाहर लुटेरों ने चेन लूट की थी। दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी भी पहुंचे थे। एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे जांचने के साथ ही 100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई। देर रात रावतपुर पुलिस क्राइम ब्रांच टीम ने दलहन रोड पर संदिग्ध दिख रहे बाइक सवार तीन युवकों को रोका तो उन्होंने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस कर फायरिंग कर दी।