पत्नी की मौत के बाद से गुमसुम रहने वाले मध्य प्रदेश पुलिस से रिटायर्ड दरोगा ऊधव सिंह (65) ने शनिवार देर रात सजेती थाना क्षेत्र के कोहरा गांव स्थित घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त परिवार के लोग रिश्तेदार की तेरहवीं में गए हुए थे। कोहरा गांव निवासी ऊधव सिंह शिवपुरी जिले से रिटायर्ड हुए थे। वह बेटे रेनू और छोटू के साथ रह रहे थे।
बेटों के अनुसार करीब पांच वर्ष पहले बीमारी के चलते मां श्यामा देवी की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही वह गुमसुम रहने लगे थे। शनिवार को परिवार के अधिकांश लोग घाटमपुर में रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने गए थे। देर रात परिजन लौटे तो गेट अंदर से बंद मिला।