फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: किदवई नगर में मोबाइल स्नैचिंग की दो घटनाओं का खुलासा, चार गिरफ्तार; बाइक व कैश बरामद

Sun, 09 Aug 2026 04:43 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: किदवईनगर थाना क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन नाबालिग समेत चार आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटनाओं में प्रयुक्त बाइक, लूटे गए मोबाइल फोन और करीब तीन हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन
बाइक व कैश बरामद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किदवई नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने क्षेत्र में बीते दिनों हुई मोबाइल स्नैचिंग की दो अलग-अलग घटनाओं का त्वरित पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में 3 नाबालिग (बाल अपचारी) और 1 बालिग शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से स्नैचिंग में इस्तेमाल बाइक, लूटे गए मोबाइल फोन और करीब 3,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से हत्थे चढ़े लुटेरे

पुलिस के अनुसार, किदवई नगर क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग की शिकायतों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और हुलिए के आधार पर संदिग्धों पर नज़र रखनी शुरू की। सटीक सुराग मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को धर दबोचा।

विज्ञापन

पकड़े गए सभी आरोपी हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने मोबाइल स्नैचिंग की दोनों घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिग आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा, जबकि तीनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें