रावतपुर के विनायकपुर में एनटीपीसी के रिटायर्ड जीएम के प्लाट पर देखरेख करने वाले ने कब्जा कर लिया। प्लाट खाली करने पर आरोपी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने गुरुवार को चार लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लखनऊ के जानकीपुरम निवासी संजय दुबे 31 दिसंबर 2025 को एनटीपीसी से जीएम के पद से रिटायर्ड हुए हैं।
संजय ने बताया कि रावतपुर विनायकपुर इंद्रपुरी में उन्होंने वर्ष 2001 में एक भूखंड खरीदा था। प्लाट की देखरेख की जिम्मेदारी निजी स्कूल के बस चालक शिवशंकर सिंह को दी थी। रिटायर होने से पहले अप्रैल में जब उन्होंने शिवशंकर से प्लाट खाली करने के लिए कहा तो उसने टाल दिया। शातिर ने प्लाट के फर्जी दस्तावेज भी तैयार करा लिए। आरोप है कि 11 सितंबर को प्लाट खाली करने को कहने पर शिवशंकर, उसकी पत्नी विनीता, साथी अभिषेक कुशवाहा, राकेश कुशवाहा ने झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर भगा दिया। रावतपुर इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।