पांडुनगर एच-2 ब्लॉक में बहुमंजिला अपार्टमेंट बनने से यहां के निवासियों को परेशानी उठानी पड़ रीह है। इसे लेकर मंगलवार को पांडुनगर एच-1 ब्लॉक नागरिक समिति के पदाधिकारी नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से मिले और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इसमें अतिक्रमए हटवाने की मांग की गई। नगर आयुक्त ने नगर निगम, जोन- 6 के अधिकारियों को अतिक्रमण हअवाने के निर्देश दिए हैं।
वार्ड-64, सर्वाेदयनगर के पार्षद नीरज बाजपेई के साथ समिति के पदाधिकारी नगर आयुक्त के पास पहुंचे। उन्हें बताया कि क्षेत्र में अत्यधिक बहुमंजिला अपार्टमेंट्स बनने से समस्याएं आ रही है। अधिकांश निर्माण नियमों के विपरीत हो रहे है। आसपास बने निर्माणों में रहने वाले लोगों को अत्यंत परेशानियाँ हो रही हैं। नालियों तक अतिक्रमण कर कब्जा किया गया है।
अपार्टमेंट में पार्किंग की जगह न दिए जाने से सड़क पर चारपहिया वाहन खड़े रहते जिससे आने-जाने में दिक्कत हो रही है। आवासीय इलाके में सेट बैंक (खुला स्थान)) छोड़े बिना निर्माण कराए जा रहे हैं। इस पर नगर आयुक्त ने जोन-6 के जोनल अधिकारी महेंद्र कुमार को मौके पर जाकर निरीक्षण करने और अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान समिति के गगन पांडेय, पीके दास, दिनेश कुमार पाल आदि मौजूद रहे।