सेंट्रल स्टेशन की ट्रेनों में भीड़
- फोटो : amar ujala
पुलिस भी सीट तक नहीं पहुंच पाई
दिल्ली से गोरखपुर जा रहे सिकंदर कुमार ने बताया कि उनकी सीट आरक्षित थी लेकिन उनकी सीट पर चार यात्री बैठे थे। उठने के लिए कहा तो वह झगड़े पर उतारू हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस भी सीट तक नहीं पहुंच पाई।
सेंट्रल स्टेशन की ट्रेनों में भीड़
- फोटो : amar ujala
इमरजेंसी दरवाजे खोलकर अंदर घुसे यात्री
जमीन पर बैठकर ही कानपुर तक आए। इसी तरह आम्रपाली एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, जोगबनी एक्सप्रेस, आगरा इंटरसिटी समेत अन्य ट्रेनों में स्लीपर से लेकर जनरल कोच यात्रियों की भीड़ से ठसाठस भरे दिखाई दिए। दिल्ली, बिहार, मुंबई और गुजरात रूट की ट्रेनें जैसे ही सेंट्रल स्टेशन पर रुकी तो, यात्री इमरजेंसी दरवाजे खोलकर अंदर घुसे। इस दौरान कई यात्रियों की शर्ट फट गई तो कोई चोटें आ गईं। सेंट्रल स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान दिखाई दिए लेकिन भीड़ के आगे वह भी बेबस दिखे।
सेंट्रल स्टेशन की ट्रेनों में भीड़
- फोटो : amar ujala
सप्ताह के अंतिम दिन घर लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है। 726 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। अगर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाएंगे। -अमित सिंह, जनसंपर्क अधिकारी प्रयागराज मंडल