फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: न्यू कानपुर सिटी योजना को रेरा की हरी झंडी, दिवाली से पहले लांच होंगे 597 प्लॉट, मिलेंगी ये सुविधाएं

Wed, 28 Oct 2026 10:11 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केडीए की बहुप्रतीक्षित और लगभग तीन दशकों से लटकी न्यू कानपुर सिटी योजना को आखिरकार यूपी रेरा से पहले चरण के लिए हरी झंडी मिल गई है। मैनावती मार्ग से सिंहपुर-कल्याणपुर के बीच 450 एकड़ में बसाई जाने वाली इस योजना के फेज-वन के तहत 55.59 एकड़ क्षेत्रफल में 597 भूखंडों की स्कीम दिवाली से पहले लांच की जाएगी।
विज्ञापन
न्यू कानपुर सिटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शहरवासियों के लिए दीपावली से पहले अच्छी खबर है। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) की लंबे समय से लटकी न्यू कानपुर सिटी योजना के लिए उत्तर प्रदेश रियल इस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) से पहले फेज के लिए सर्टिफिकेट मिल गया है। पहले फेज में करीब 597 प्लाॅट है। हालांकि दो महीने में इस फेज में आ रही जमीनों की खतौनी में केडीए का नाम दर्ज कराना है। न्यू कानपुर सिटी के पहले फेज के ये प्लॉट दीपावली से पहले लांच होंगे।

विज्ञापन

मैनावती मार्ग से सिंहपुर और सिंहपुर से कल्याणपुर के बीच केडीए न्यू कानपुर सिटी योजना लाने के लिए साल 1996 से प्रयासरत है। योजना 450 एकड़ में बसाई जानी है। वर्तमान में केडीए 70 प्रतिशत जमीन अधिग्रहण कर चुका है। इन 30 वर्षों में कई केडीए वीसी आए और चले गए लेकिन योजना लांच नहीं हो सकी। भूमि अधिग्रहण को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक केडीए ने जंग लड़ी। किसानों ने मुआवजे को लेकर भी विरोध किया।

Trending Videos

दिवाली से पहले योजना लांच करने की तैयारी
लंबे समय तक खींचतान के बाद रेरा ने अब 24 अक्तूबर को पहले फेज में 55.59 एकड़ जमीन में योजना को लांच करने की अनुमति दी है। इसके तहत केडीए 597 प्लॉटों की स्कीम लांच करने जा रहा है। शर्त यह है कि दो माह में केडीए को अपना नाम शेष बची खतौनी में दर्ज कराना होगा। केडीए अधिकारियों के अनुसार, अब दिवाली से पहले योजना लांच करने की तैयारी है। पहले फेज में बड़े प्लॉटों के साथ एलआईजी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के प्लाॅट भी होंगे।

दीपावली से पहले मांगे जा सकते आवेदन
केडीए ने रेरा से अनुमति मिलने के बाद प्लॉटों की कीमत पर काम शुरू करा दिया है। योजना में ग्रीन एरिया 12.95 एकड़, व्यावसायिक क्षेत्र (दुकानें, डिपार्टमेंटल स्टोर आदि) 0.57 एकड़, कम्युनिटी फैसिलिटी एरिया 11.57 एकड़, आवासीय क्षेत्र 21.77 एकड़ और रोड एरिया 8.74 एकड़ रखा गया है। फेज-1 में वाॅटर, सीवरेज सिस्टम, पुलिस थाना समेत अन्य उपयोग के लिए जमीन की व्यवस्था भी की गई है।

एक नजर योजना पर
  • 162 वर्गमीटर के 269 प्लाॅट।
  • 90 वर्गमीटर के 255 प्लाॅट।
  • 47.50 वर्गमीटर के 50 प्लाॅट (एलआईजी)।
  • 36 वर्गमीटर के 23 प्लाॅट (ईडब्ल्यूएस)।
विज्ञापन

न्यू कानपुर सिटी योजना का फेज-1 लांच करने की तैयारी है। प्लॉट कीमत निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। योजना में विकास कार्य पहले से ही चल रहे हैं, शहरवासी जल्द ही योजना में प्लॉट खरीद सकेंगे।  -अभय कुमार पांडेय , केडीए सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें