फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अवैध वसूली करने पर टेंपो ट्रैवलर मालिक पर रिपोर्ट, ये है पूरा मामला

Tue, 11 Feb 2025 11:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
सवारी से अवैध वसूली करने के मामले में पुलिस ने टेम्पो ट्रैवलर मालिक, ड्राइवर पर सोमवार देर रात रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित ने दिल्ली से प्रयागराज जाने के लिए 75 हजार रुपये में गाड़ी बुक की थी। पूरा पैसा देने के बावजूद 20 हजार रुपये अतिरिक्त मांग कर गाड़ी हाईवे पर खड़ी कर दी थी। पीड़ित विजय चंद्र जोशी ने बताया कि बहन के परिवार के साथ महाकुंभ जाने का प्लान बना। भांजे ने चक्षु पंत के माध्यम से 75 हजार रुपये में गाड़ी बुक की गई।
विज्ञापन


आठ फरवरी से दस फरवरी तक गाड़ी की बुकिंग थी। एडवांस में 50 हजार रुपये दिए गए। इसके बाद रास्ते में 6200 रुपये का डीजल भरवाया और 7500 रुपये ड्राइवर सोनू को दिए। वापसी के दौरान ड्राइवर ने सागर ढाबे पर खाने की बात कहकर गाड़ी रोक दी। काफी देर होने के बाद उससे दिल्ली चलने को कहा तो उसने 20 हजार रुपये की मांग की। समझाने के बावजूद बदतमीजी करने लगा। मालिक से बात की तो उसने भी अतिरिक्त पैसा देने की बात कही। इंस्पेक्टर सचेंडी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें