फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अभद्रता के आरोप में सपा विधायक समेत चार पर रिपोर्ट, कब्जे हटवाने पहुंची पुलिस से हुई थी विधायक की नोकझोंक

Wed, 11 May 2022 11:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जमीन कब्जा मुक्त कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों से अभद्रता और नोकझोंक का मामला सामने आया है। आरोप है कि मौके पर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई अपने समर्थकों के पहुंचे और पुलिस कर्मियों से अभद्रता करते हुए कार्य रुकवा दिया था। काबिज लोगों को विरोध के लिए उकसाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सिविल लाइंस में जमीन कब्जा मुक्त कराने पहुंचे पुलिस कर्मियों से अभद्रता और नोकझोंक के मामले में तत्कालीन कोतवाली इंस्पेक्टर ने सपा विधायक समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। छह मई को एडीएम सिटी के आदेश पर तत्कालीन इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह मय फोर्स गांधी ग्राम उद्योग के पास स्थित निजी जमीन को कब्जा मुक्त कराने पहुंचे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि मौके पर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई अपने समर्थकों के पहुंचे और पुलिस कर्मियों से अभद्रता करते हुए कार्य रुकवा दिया था। काबिज लोगों को विरोध के लिए उकसाया। वहीं, विधायक का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह एडीएम सिटी को अभद्र शब्दों का प्रयोग करते सुने गए। मंगलवार को इंस्पेक्टर अजय कुमार ने वादी बनकर विधायक समेत चार लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन, लोक सेवक को धमकी देना, मानहानि समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

सरकारी जमीन पर अनैतिक कब्जे को रोकना कब से सरकारी कार्य में बाधा डालने की श्रेणी में आ गया है। इस मामले में मैंने भी कोतवाली थाने में तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।- अमिताभ बाजपेई, सपा विधायक, आर्यनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें