पांच नामजद और 300 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लोग मानने को तैयार नहीं हुए। एसआई के मुताबिक रोकने के बावजूद जिलाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। उन्होंने सड़क जाम कर नारेबाजी की। आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय के अनुसार पांच नामजद और 300 अज्ञात के खिलाफ सरकार विरोधी नारेबाजी करने, सरकारी आदेशों को न मानने, सड़क जाम करने, आमजन को असुविधा पहुंचाने, परेशान करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।