फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आंधी में गिरे बिजली के 30 पोल, 24 घंटे बिजली गोल...लोगों ने सब स्टेशनों पर किया जमकर हंगामा

Sun, 01 Jun 2025 03:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केस्को में 4241 शिकायतें आईं, 2213 के समाधान का दावा अफसरों ने किया है। 30 घंटे से अधिक बीत जाने पर भी बिजली न मिल पाने से नाराज उपभोक्ताओं ने सबस्टेशनों पर हंगामा किया।
विज्ञापन
सड़क पर गिरा बिजली के पोल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में  शुक्रवार को आई तेज आंधी-बारिश के कारण शहर में कई क्षेत्रों में बाधित हुई बिजली शनिवार शाम तक भी पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हो सकी। आंधी के कारण विभिन्न इलाकों में बिजली के 30 पोल गिर गए। इससे कई इलाकों में 20 से 24 घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसे। शनिवार को आवास विकास, विकासनगर, मंधना, कल्याणपुर सब स्टेशनों पर गुस्साए लोगों ने हंगामा भी किया।इंदिरानगर में लोगों ने सड़क जाम कर दी।

विज्ञापन

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के चौबेपुर, बिठूर, मंधना के साथ ही पनकी क्षेत्र की 400 केवीए के पावर ग्रिड सप्लाई के पांच पोल टूटकर लाइनों पर गिरने के कारण चौबेपुर औद्योगिक क्षेत्र की 80 फैक्टरियों को सुचारू रूप से शनिवार को भी बिजली नहीं मिल सकी। इससे कारोबारियों को करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आंधी के कारण 33 केवी लाइन के 17 पोल व 11 केवी के छह पोल, एलटी के सात पोल गिर गए। इस कारण पुरानी शिवली रोड, बगिया रोड, खलवा, कल्याणपुर, आवास विकास, केशवपुरम, गूबा गार्डेन, साहबनगर, इंद्रानगर, पनकी गंगागंज, नवाबगज व दयानंद विहार आदि इलाकों में 20 से लेकर 24 घंटे तक बिजली बाधित रही।

चौकी इंचार्ज ने लोगों को शांत कराया
इनके अलावा शहर के दो दर्जन से अधिक क्षेत्रों में भी बिजली का काफी संकट रहा। कई जगहों पर बिजली शनिवार रात को 11 व 12 बजे तक आ सकी। केस्को में 4241 शिकायतें आईं, 2213 के समाधान का दावा अफसरों ने किया है। 30 घंटे से अधिक बीत जाने पर भी बिजली न मिल पाने से नाराज उपभोक्ताओं ने शनिवार शाम मंधना सबस्टेशन पर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देखकर बिजलीघर कर्मचारियों ने सब स्टेशन का चैनल बंद कर लिया और पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज मंधना तनुज सिरोही फोर्स के साथ मौके पर आए और लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

इनवर्टरों ने दिया जवाब, शाम होने पर व्यापारियों ने बंद कीं दुकानें
आंधी से कल्याणपुर इलाके में कई जगह पेड़ लाइनों पर गिरे, दो बिजली के पोल गिर गए। इसके चलते शनिवार शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। पूरा दिन बिजली न आने पर दुकानों के इनवर्टर जवाब दे गए। शाम को अंधेरा होते ही कई दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। नवाबगंज, उजियारी देवी मंदिर इलाके में, कल्याणपुर के मिर्जापुर, इंदिरा नगर, सत्यम विहार, पुराना शिवली रोड, आवास विकास आदि इलाकों में आंधी के बाद पेड़ गिरे और बिजली के तार टूटे। कल्याणपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश चंदेल ने बताया कि अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं, कोई सही जवाब नहीं दिया जा रहा है कि बिजली कब तक ठीक की जाएगी। बिजली न आने की वजह से शाम ढलते ही कई दुकानदारों ने दुकान बंद कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें