फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्रशिक्षु दरोगा पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म की रिपोर्ट, निजी फोटो वायरल करने दी धमकी

Wed, 11 Sep 2024 12:07 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: युवती ने प्रशिक्षु दरोगा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पनकी थाने में तैनात प्रशिक्षु दरोगा पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी का दबाव बनाने पर भाई और भाभी संग मिलकर दरोगा ने मारपीट की। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर पुलिस ने दरोगा व उसके भाई व भाभी पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर निवासी अनुज तिवारी पनकी थाने में प्रशिक्षु दारोगा है। सुल्तानपुर में पढ़ाई के दौरान अनुज की मुलाकात कोचिंग में एक युवती से हुई। पुलिस विभाग में नौकरी मिलने के बाद अनुज कानपुर आ गया। आरोप है कि पनकी थाने में तैनाती के दौरान अनुज ने रतनपुर में किराये का कमरे में शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। शादी करने का दबाव डालने पर निजी फोटो वायरल करने की धमकी दी। अनुज ने युवती को दोबारा कमरे में बुलाया। वहां अनुज के भाई अनूप व भाभी वर्षा के साथ मिलकर मारपीट की। पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि दरोगा गैरहाजिर चल रहा है। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें