फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: वसूली के आरोपी कमलेश फाइटर का साथी मुशीर खान गिरफ्तार, बांदा से पुलिस ने दबोचा

Tue, 10 Sep 2024 10:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रंगदारी और वसूली के मामले में बांदा से पुलिस ने कमलेश फाइटर के साथी मुशीर खान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्त में मुशीर खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंगदारी और वसूली के मामले में आरोपी कमलेश फाइटर के एक और साथी मुशीर खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इससे पहले कमलेश फाइटर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। नजीराबाद के लक्ष्मीरतन का नारायण का पुरवा निवासी कमलेश फाइटर व उसके साथियों के खिलाफ नजीराबाद थाने में तीन, कर्नलगंज थाने में एक, रावतपुर थाने में एक मामला रंगदारी, वसूली व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है।

विज्ञापन


पुलिस कमलेश फाइटर, उसके साले के अलावा काकादेव के शास्त्रीनगर निवासी उसके गुरु संजय पाल उर्फ दद्दा, मोहम्मद रियाज को जेल भेज चुकी है। कमलेश के साथी अनवरगंज निवासी शानू लफ्फाज, मुशीर के अलावा कई और साथियों की तलाश में जुटी है। मंगलवार को नजीराबाद थाना प्रभारी अमान सिंह ने अनवरगंज के इस्तिखाराबाद निवासी मुशीर खान को बांदा से गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी सेंट्रल महेश कुमार ने बताया कि मुशीर लोगों से खबर को वायरल करने के नाम पर वसूली करता था। पूछताछ में उसने कई और शातिरों व कमलेश के बारे में अहम जानकारी दी है। मुशीर के खिलाफ नजीराबाद थाने में तीन और स्वरूपनगर थाने में एक मामला दर्ज है। बुधवार को मुशीर खान को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें