कानपुर में कर्मचारी बीमा निधि संगठन के प्रवर्तन अधिकारी संजय कुमार निगम ने पीएफ घोटाले के मामले में मेसर्स जाहिद लेदर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक शरीक शौकत समेत तीन पर एफआईआर दर्ज कराया है। आरोप है कि कंपनी के निदेशक ने कर्मचारी भविष्य निधि योजना का लाभ पाने के लिए फर्जी कर्मचारियों की सूची तैयार की।
इसके बाद रुपए गलत लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर करा ली। वहीं दूसरी ओर प्रवर्तन अधिकारी वंदना पांडे ने फर्जी कंपनी तैयार कर कर्मचारियों के नाम पर पीएफ का रुपए हड़पने के मामले में काकादेव थाने में दंपति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।