Kanpur News: त्योहारों और यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने कानपुर के रास्ते चलने वाली तीन प्रमुख स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया है। बरौनी, दरभंगा और धनबाद के बीच संचालित होने वाली इन ट्रेनों के फेरे बढ़ने से यात्रियों को आवाजाही में काफी सहूलियत मिलेगी।
रेलवे ने कानपुर होकर संचालित होने वाली तीन प्रमुख स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि अगस्त अंत तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। 02563/02564 बरौनी–नई दिल्ली–बरौनी स्पेशल और 02569/02570 दरभंगा–नई दिल्ली–दरभंगा स्पेशल का संचालन एक सितंबर तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
दोनों ट्रेनें प्रतिदिन संचालित होंगी और प्रत्येक दिशा में 31 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। 03639/03640 धनबाद–शकूरबस्ती–धनबाद स्पेशल की संचालन अवधि भी बढ़ाई गई है। यह ट्रेन सोमवार और शुक्रवार को धनबाद से और मंगलवार और शनिवार को शकूरबस्ती से चलेगी। इस ट्रेन के नौ अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे।