Kanpur News: क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कानपुर के जयनारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की अंडर-19 बालिका टीम ने प्रयागराज को 2-1 से हराकर जीत हासिल की।
कानपुर में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र द्वारा आयोजित क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जयनारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीम ने चैंपियन का खिताब जीता। इस प्रतियोगिता का आयोजन ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ था।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल में कानपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान प्रयागराज को 2-1 से हराया। इस जीत के साथ, जयनारायण विद्या मंदिर की टीम ने नवंबर में दिल्ली में होने वाली विद्या भारती राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।