फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर रेड और कानपुर किंग्स ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित डॉ. नागेंद्र स्वरूप स्मृति गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को कानपुर रेड ने यलो टीम को 33 रन से और कानपुर किंग्स ने टाइटंस को छह विकेट से हराया।
विज्ञापन


फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए पहले मैच में कानपुर रेड टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 161 रन बनाए। टीम से गुलाम मोहम्मद ने 71 व प्रतीक साहू ने 49 रन जोड़े। गेंदबाजी में अक्षय, दिव्यांशु सिंह व अंशवीर ने एक-एक विकेट लिया। वहीं कानपुर यलो की पूरी टीम 19 ओवर में 128 रन पर आउट हो गई। टीम से अनिकेत ने 29 रन बनाए तो गेंदबाजी में सन्नी कुमार ने तीन, पृथ्वी ने दो, मो. नोमन, शुभम, गुलाम मोहम्मद व प्रतीक साहू ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच गुलाम मोहम्मद को चुना गया।

दूसरे मैच में कानपुर टाइटंस ने 18.2 ओवर में 91 रन बनाए। टीम से नवनीत पटेल ने 24, आतिफ खान ने 21 रन बनाए तो गेंदबाजी में यश पांडेय व अनूप दीक्षित ने तीन-तीन, ऋषि व एस त्रिपाठी ने एक-एक विकेट लिया। वहीं कानपुर किंग्स ने 11.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाकर मैच जीता। टीम से ऋषि ने 37, समयक ने 21 रन बनाए तो गेंदबाजी में मो. अजीज ने दो, अनिकेत व अभि सिंह ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच अनूप दीक्षित को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें