फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सोनभद्र को हराकर बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुंचा कानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। 37वीं वाहिनी पीएसी में बुधवार से 29वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहले दिन मेजबान 37वीं वाहिनी कानपुर के खिलाड़ियों ने बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। गुरुवार को टेबल टेनिस के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

पहले क्वार्टर फाइनल में 37वीं वाहिनी कानपुर ने 48वीं वाहिनी सोनभद्र को पराजित किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में 39वीं वाहिनी मिर्जापुर ने 34वीं वाहिनी वाराणसी को हराकर अंतिम चार में स्थान बनाया। 36वीं वाहिनी वाराणसी ने 20वीं वाहिनी आजमगढ़ को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 4वीं वाहिनी प्रयागराज ने 12वीं वाहिनी फतेहपुर को हराकर अंतिम चार में जगह सुनिश्चित की। शुभारंभ सेनानायक बीबी चौरसिया और मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण निदेशालय हरिगोविंद मिश्रा ने किया। प्रतियोगिता में पूर्वी जोन की 10 वाहिनियों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें 4वीं वाहिनी प्रयागराज, 12वीं वाहिनी फतेहपुर, 20वीं वाहिनी आजमगढ़, 33वीं वाहिनी झांसी, 34वीं व 36वीं वाहिनी वाराणसी, 37वीं वाहिनी कानपुर नगर, 39वीं वाहिनी मिर्जापुर, 42वीं वाहिनी प्रयागराज और 48वीं वाहिनी सोनभद्र शामिल हैं। उपसेनानायक तनु उपाध्याय (एडीएसपी), सहायक सेनानायक शैलेन्द्र कुमार बाजपेई, सुधाकर मिश्र (डीएसपी), वाहिनी चिकित्साधिकारी डॉ. एके गुप्ता, शिविरपाल चन्द्रेश्वर, सूबेदार सैन्य सहायक रवेंद्र सिंह चौधरी, सहायक शिविरपाल शिवांशु द्विवेदी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें