फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर पहुंचेंगे 2000 करोड़ के नए नोट

Thu, 01 Dec 2016 09:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पांच सौ और दो हजार के नए नोटों की यह तीसरी खेप होगी
विज्ञापन
दिसंबर महीने की शुरुआत में कैश की अधिक डिमांड को देखते हुए रिजर्व बैंक के प्रयास युद्धस्तर पर चल रहे हैं। छपाई कारखानों से नई करेंसी समय पर मंगाने के अलावा उसे विभिन्न जिलों के करेंसी चेस्टों में पहुंचाने की व्यवस्था बढ़ाई गई है। सूत्र बताते हैं कि कानपुर रिजर्व बैंक के करेंसी चेस्ट में शनिवार तक करीब दो हजार करोड़ रुपये की नई करेंसी और पहुंच जाएगी। पांच सौ के नए नोटों की यह तीसरी खेप होगी। इसमें दो हजार के अलावा सौ और पांच सौ के नए नोट भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि  करेंसी की किल्लत को देखते हुए रिजर्व बैंक ने निगरानी बढ़ा दी है। इसी के तहत बुधवार को पहली तारीख से पहले ही उत्तराखंड के लिए भारी कैश भिजवाया गया है। इसमें अधिकतर करेंसी पांच सौ रुपये की है। इतनी करेंसी से यहां तीन से चार दिन काम चलेगा। इसी तरह इस रीजनल कार्यालय के अधीन आते पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 48 जिलों में जरूरत के हिसाब से कैश भेजा गया है। बुधवार और गुरुवार को मिलाकर रिजर्व बैंक कानपुर से करीब छह सौ करोड़ की करेंसी जारी की गई। करेंसी का फ्लो बनाए रखने के लिए किसी को बहुत अधिक मात्रा में करेंसी नहीं दी जा रही है लेकिन इतना दिया जा रहा है कि  एक बार की सप्लाई से बैंकों में दो दिन तक काम चले। शनिवार को यदि नई करेंसी कानपुर पहुंची गई तो रविवार को इसे करेंसी चेस्टों में भिजवा दिया जाएगा। सोमवार को फिर से हालात सामान्य होंगे। रिजर्व बैंक के एक अधिकारी का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में रखने के हर प्रयास किए जा रहे हैं। कैश की बहुत अधिक किल्लत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें