फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, मारपीट के बाद दी जान से मारने की धमकी

Mon, 07 Feb 2022 03:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कल्याणपुर निवासी युवती ने एक कपड़ा दुकानदार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस चौकी में सुनवाई न होने पर कल्याणपुर एसीपी से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कल्याणपुर निवासी युवती ने एक कपड़ा दुकानदार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि शादी का दबाव बनाने पर दुकानदार और उसके परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि वह पनकी रोड स्थित एक गारमेंट शॉप में जॉब करती थी। चार साल पहले जॉब के दौरान उसकी पहचान पास में कपड़े की दुकान चलाने वाले शिवम अवस्थी से हुई थी। आरोप है कि शिवम ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

 

इस दौरान युवती तीन बार गर्भवती भी हुई। शादी की बात कहने पर शिवम ने युवती के साथ मारपीट कर जातिसूचक अपशब्द कहे। साथ ही शिवम ने अपने पिता प्रमोद अवस्थी और मां के साथ मिलकर युवती के परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी।

 

पीड़िता ने इस मामले में पुलिस चौकी में सुनवाई न होने पर कल्याणपुर एसीपी से न्याय की गुहार लगाई। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें