फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता रैंकिंग में देश में 25वें स्थान पर कानपुर, प्रदेश में दो स्थान लुढ़ककर पांचवें नंबर पर पहुंचा

Thu, 20 Aug 2020 11:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की रैंकिंग में कानपुर ने लंबी छलांग लगाई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कानपुर ने 38 अन्य शहरों को पछाड़कर 25वां स्थान हासिल किया है। जबकि विगत वर्ष शहर 63वें नंबर पर था। शहर की रैंक चार साल से लगातार सुधर रही है।
विज्ञापन


लेकिन उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों की तुलना में कानपुर दो स्थान लुढ़ककर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से गुरुवार को स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की रैंकिंग जारी की गई।

शहरों में हुए इस सर्वेक्षण के आधार पर जारी रैंकिंग में कानपुर को 25वां स्थान मिला है। शहर को 6000 में 3783.88 अंक मिले हैं। इस रैंकिंग में देश में इंदौर लगातार चौथे साल पहले स्थान पर है। उसने 5647.56 अंक  हासिल किए हैं।
विज्ञापन


जबकि उत्तर प्रदेश में लखनऊ 4728.28 अंकों के साथ पहले नंबर पर है। आगरा दूसरे, गाजियाबाद तीसरे, प्रयागराज चौथे तथा कानपुर पांचवें नंबर है। वहीं देश में आगरा को 16वीं, गाजियाबाद को 19वीं और प्रयागराज को 20वीं रैंक हासिल हुई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें