झांसी जाकर किया क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत
रामकिशोर साहू को गुरुवार को भाजपा कानपुर- बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी की उत्तर जिला इकाई के पदाधिकारी झांसी स्थित उनके आवास पहुंचे और वहां उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, अवधेश सोनकर, अभिनव दीक्षित, मनोज दिवाकर शामिल रहे।