फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार दो, बोर्ड परीक्षा में नंबर बढ़वा दूं

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा कैसी गई थी, अगर कुछ संदेह हो तो पांच हजार रुपये दो, नंबर बढ़वा दूंगा, अभी मौका है रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। नंबर बढ़ जाएंगे। अगर भरोसा न हो तो आधे पैसे काम हो जाने के बाद देना। कुछ ऐसे लोगों की कॉल बोर्ड परीक्षार्थियों के पास पहुंच रही है। छात्रों और अभिभावकों ने सीधे डीआईओएस से इसकी मौखिक शिकायत की है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में 10वीं की एक छात्रा के पिता रवि मिश्रा और बिधनू की पायल के पास ऐसी कॉल आई है। कॉल करने वाले ने खुद को यूपी बोर्ड का अधिकारी बताया। रवि मिश्रा से पांच हजार और बिधनू की छात्रा से चार हजार रुपये की मांग की है।
रवि ने डीआईओएस सतीश तिवारी को बताया कि व्यक्ति ने नंबर बढ़ाने का पूर्ण आश्वासन दिया और पांच हजार रुपये को खाते में ट्रांसफर करने को कहा। खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के किसी तपन कुमार घोष का है।
विज्ञापन

डीआईओएस सतीश तिवारी ने बताया कि रवि द्वारा दिए नंबर पर पुन: कॉल करने पर व्यक्ति ने नाम न बताते हुए खुद को बोर्ड का अधिकारी बताया। जब उससे कहा कि तुम्हारी शिकायत उच्च अधिकारी से करूंगा तो उसने फोन काट दिया। यह साइबर ठगी का मामला लग रहा है। फर्जी एकाउंट डिटेल देकर पैसा मंगाया जा रहा है ताकि व्यक्ति के खाते की डिटेल मिल जाए।
झांसे में न आएं, अभी मूल्यांकन अधूरा
डीआईओएस सतीश तिवारी ने कहा कि अभिभावक ऐसे किसी फर्जी कॉल के झांसे में न आएं। अभी तक मूल्यांकन कार्य ही पूरा नहीं हुआ है, तो नंबर कैसे बढ़ेंगे। यह साइबर क्राइम के नए-नए तरीके हैं। ऐसे मामलों की सूचना सीधे थाने में दें और एफआईआर दर्ज कराएं।
इन नंबरों से आ रही कॉल
डीआईओएस ने बताया कि 9264276735, 8726583811 नंबर से कॉल आ रही है। बिधनू की छात्रा पायल को पूजा भारती के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का खाता नंबर दिया है। आईएफएससी कोड से पता लगा है कि बैंक पटना का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें