बारिश से नसीरापुर गांव में 18 मकान गिरे
- फोटो : amar ujala
कानपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते बिल्हौर तहसील क्षेत्र के नसीरापुर गांव में 18 मकान गिर गए। मकान गिरने से ग्रामीणों की गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। हालांकि, किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है। लगातार बारिश के कारण ग्रामीणों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के चलते जनजीवन दुश्वार हो गया है। कई मकान गिरने से लोगों का घरेलू सामान भी मलबे में दब गया। ग्रामीणों का कहना है कि घर में रहने तक की जगह नहीं बची है। मेहनत से जुटाई गई पूरी गृहस्थी मकानों के मलबे में दबकर बर्बाद हो गई।