फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बारिश ने गुल की तीन घंटे बिजली, तारों पर पेड़ों की डालियां गिरने से ठप रही आपूर्ति, यहां भी रही दिक्कत

Fri, 20 Jun 2025 06:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिजली के तार पर पेड़ की डाली गिरने से शारदानगर, इंद्रपुरी समेत अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
बारिश में टूटकर गिरा पेड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बारिश से शहर के कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे शारदानगर में बिजली के तार पर पेड़ की डाली गिरने से शारदानगर, इंद्रपुरी, एलआइसी कालोनी, विनायकपुर, राधाकृष्ण मंदिर सोसायटी क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। यह रात साढ़े आठ बजे तक बहाल हो सकी। इसी तरह फाल्ट और ट्रिपिंग से तिलक नगर, हर्षनगर क्षेत्र में बिजली की आवाजाही लगी रही, जिससे लोग परेशान रहे। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लाखों लोग प्रभावित हुए।

विज्ञापन

तेज वर्षा के चलते भूमिगत केबल में फाल्ट से नवाबगंज के आरपीएच न्यू सबस्टेशन के मार्निंग ग्लोरी फीडर की आपूर्ति बाधित रही। इसी तरह, नवाबगंज के बीएस पार्क सबस्टेशन के आर्यनगर फीडर की आपूर्ति एक घंटे बाधित रही। विकासनगर के सबस्टेशन के एचटी लाइन क्षतिग्रस्त होने से बनियापुरवा फीडर की आपूर्ति तीन घंटे बाधित रही। वहीं, खलासी लाइन क्षेत्र में दो से तीन घंटे की कटौती से उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता बेहाल रहे।

पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त बिजली लाइन - फोटो : amar ujala
यहां भी नहीं रही बिजली
साकेत नगर, अनवरगंज, दर्शन पुरवा, अफीम कोठी, परमपुरवा, पांडु नगर, गंगापुर कॉलोनी, यशोदा नगर, बर्रा विश्व बैंक के ब्लाक, चेतना बिल्डिंग सिविल लाइन, ओम नगर, शास्त्री चौक, नवीन नगर, काकादेव, धनकुट्टी, शिवाला, कमला टॉवर, खास बाजार, बसंत विहार, नौबस्ता, स्वर्ण जयंती विहार, गुमटी नंबर पांच, श्याम नगर, जूही कला, शारदा नगर, गंगा बैराज, नौबस्ता हमीरपुर रोड, कलक्टरगंज, हूलागंज, शास्त्री नगर, स्वरूप नगर, विकास नगर, कैलाश नगर, तिवारीपुर, गोविंद नगर, गीता पार्क, आजाद नगर, कोयला नगर, भन्नानापुरवा, रायपुरवा, आवास विकास हंसपुरम समेत 100 क्षेत्रों की बिजली गुल रही।

बिजली उपकेंद्र में भरा बारिश का पानी - फोटो : amar ujala
वर्षा में फॉल्ट बने समस्या, बिजली की आवाजाही से दिक्कत
सबसे अधिक फाल्ट हंसपुरम, विश्व बैंक बर्रा, फूलबाग, दहेली सुजानपुर और कल्याणपुर क्षेत्र में हुए। गुरुवार को 157 फॉल्ट हुए। ऐसे में क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए केस्को की गैंग को मशक्कत करनी पड़ी। केस्को की ओर से जारी पत्र में गुरुवार को हेल्पलाइन पर 626 शिकायतें आईं, जिसमें से 453 शिकायतों का निस्तारण साढ़े आठ बजे तक किया गया। शेष शिकायतों को निस्तारित करने का काम देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

आंधी-बारिश से गिरा बिजली का खंभा - फोटो : amar ujala
एक घंटे बाद कई इलाकों में सप्लाई चालू कर दी गई
वहीं, दक्षिणांचल परिक्षेत्र में आने वाले पाली में पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति चार घंटे तक बाधित रही। मेहरबान सिंह का पुरवा, सेन पश्चिम पारा समेत अन्य इलाकों में रात आठ बजे बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। दक्षिणांचल के अधिशासी अभियंता आर कुमार ने बताया कि शाम को आई बारिश के समय बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। इसके से एक घंटे बाद कई इलाकों में सप्लाई चालू कर दी गई। जबकि पाली में पेड़ कटाई का काम रात नौ तक चलता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें