फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कोहरे के चलते रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, ये रही पूरी जानकारी

Wed, 10 Dec 2025 11:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोहरे की मार का हवाला देकर रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दी। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली 12595 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक दिसंबर से से 12 फरवरी 2026 तक, 12596 आनंद विहार-गोरखपुर दो दिसंबर से 13 फरवरी तक निरस्त है। इसके अलावा, सप्ताह में तीन दिन चलने वाली 22406 आनंद विहार- भागलपुर तीन, दस, 17, 24, 31 दिसंबर और सात, 14, 21, 28 जनवरी, चार, 11, 18, 25 फरवरी को निरस्त की गई है।
विज्ञापन


गोविंदपुरी से होकर प्रयागराज, नई दिल्ली के लिए एक जोड़ी विशेष ट्रेन
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने प्रयागराज-नई दिल्ली के बीच एक जोड़ी विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर- 02417 प्रयागराज से 12 दिसंबर (शुक्रवार) व 14 दिसंबर (रविवार) और 02418 नई दिल्ली से 13 दिसंबर (शनिवार), 15 दिसंबर (सोमवार) को चलेगी। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 02417 प्रयागराज से रात 11:20 बजे रवाना होगी और विभिन्न स्टेशन होते हुए रात में ही 02:05 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। इसकी रिवर्स ट्रेन 02418 नई दिल्ली से दोपहर दो बजे रवाना होगी। रात 11:45 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 11:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 04:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें