फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तेज बारिश के चलते धंसी रेलवे पटरी, कालिंदी एक्सप्रेस रोकी गई; यात्रियों में मचा हड़कंप

Sat, 12 Jul 2025 12:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चौबेपुर थाना क्षेत्र में तेज बारिश के चलते मरियानी गांव के पास रेलवे पटरी धंस गई। इसके चलते कालिंदी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को रोका गया है।
विज्ञापन
रेलवे पटरी धंसने से रोकी गई कालिंदी एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में हो रही लगातार बारिश के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। चौबेपुर थाना क्षेत्र के मरियानी गांव के पास रेलवे पटरी अचानक धंस गई, जिसके कारण कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा। अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह से हो रही तेज बारिश के चलते रेलवे ट्रैक के नीचे की मिट्टी बह गई, जिससे पटरी का एक हिस्सा धंस गया। इसी दौरान दिल्ली से आ रही कालिंदी एक्सप्रेस इस मार्ग से गुजर रही थी। लोको पायलट की सूझबूझ और तत्काल ब्रेक लगाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

आरपीएफ और अधिकारी मौके पर पहुंचे
ट्रेन के अचानक रुकने से अंदर बैठे यात्री घबरा गए। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने तुरंत सूचना पाकर यात्रियों को स्थिति से अवगत कराया और सुरक्षा का आश्वासन दिया। रेलवे पुलिस बल और इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। धंसी हुई पटरी की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें