बुजुर्ग महिला की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
कानपुर के रामबाग में हुई बुजुर्ग महिला प्रेमलता मिश्रा की लूट के बाद हत्या मोहल्ले के नितिन त्रिपाठी ने चमनगंज के सारिक और शुक्लागंज के शाहनवाज के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने शनिवार तड़के दादानगर ढाल के पास मुठभेड़ में तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। गोली शाहनवाज के पैर लगी है।
आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, नकदी और कुछ जेवरात मिले हैं। हरसहाय जगदंबा इंटर कॉलेज के केमिस्ट्री के विभागाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा की पत्नी प्रेमलता मिश्रा (71) की हत्या कर उनके घर से करीब डेढ़ से दो लाख की नकदी और आठ से दस तोले सोना लूट लिया गया था।