मंडल के किसी भी स्टेशन में यह सुविधा नहीं
रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य जितेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि योजना से टेंपो-ऑटो चालकों की मनमर्जी रुकेगी और यात्रियों को सुगम सफर मिलेगा। इनके संचालन के लिए रेलवे ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सेंट्रल ही नहीं, प्रयागराज मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर भी रेलवे टैक्सी चलेंगी। अभी तक प्रयागराज मंडल के किसी भी स्टेशन में यह सुविधा नहीं है। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक संजय सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हिमांशु शुक्ला आदि मौजूद रहे।
किराये की दरें पहले होंगी निर्धारित
जितेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि योजना के तहत सेंट्रल स्टेशन से बर्रा, नौबस्ता, रूमा, रामादेवी, कल्याणपुर, मंधना, आईआईटी, पनकी, बिठूर आदि क्षेत्रों तक जाने के लिए किराये की दरें पहले ही निर्धारित कर दी जाएंगी।
ये भी लिए गए निर्णय
बैठक में दक्षिण क्षेत्र के लोगों को जूही खलवा पुल में जलभराव की दिक्कत से बचाने के लिए अनवरगंज स्टेशन तक पैदल पुल बनाने, चंदारी रेलवे स्टेशन में विकास कार्यों कराने का भी भी निर्णय लिया गया। साथ ही गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए सड़क चौड़ीकरण कराने के लिए रिपोर्ट मांगी गई है।