फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हाई अलर्ट पर रेलवे स्टेशन और गंगा पुल, सघन चेकिंग अभियान…पुलिस ने ली तलाशी, आरपीएफ-जीआरपी की गश्त तेज

Tue, 11 Nov 2025 02:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: दिल्ली में हुए बम धमाके के मद्देनजर उन्नाव एसपी जयप्रकाश सिंह के निर्देश पर शुक्लागंज में गंगा घाट रेलवे स्टेशन और रेल गंगा पुल पर पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन
शुक्लागंज में सघन चेकिंग अभियान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली के लाल किला क्षेत्र के निकट सोमवार शाम हुए बम धमाके की घटना के बाद देश की सभी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इस क्रम में मंगलवार को गंगा घाट रेलवे स्टेशन पर उन्नाव एसपी जयप्रकाश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाली गंगा घाट प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आकस्मिक वाहनों की तलाशी ली जा रही है।

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर आज यात्रियों के सामानों की भी तलाशी पुलिस द्वारा ली गई। वहीं, जीआरपी प्रभारी उन्नाव अरविंद पांडे ने बताया कि रेलवे स्टेशन के साथ ही रेल गंगा पुल पर जीआरपी की गश्त बढ़ा दी गई है। रात्रि के समय अधिक सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिए गए हैं। आरपीएफ के एएसआई गंगा घाट गुप्तार सिंह ने बताया कि सभी आने-जाने वाली ट्रेनों पर निगाह रखी जा रही है। संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें