फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: दवाइयों से भरे कंटेनर में लगी आग, जलकर राख हुआ सामान…चालक सुरक्षित, दमकल ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू

Tue, 11 Nov 2025 12:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: आटा थाना क्षेत्र में गुवाहाटी से पुणे जा रहा दवाइयों से भरा एक कंटेनर आटा टोल के पास अचानक आग की चपेट में आ गया। इससे दवाइयों के कई गत्ते जलकर राख हो गए। हालांकि्, चालक की सतर्कता से कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
दवाइयों से भरे कंटेनर में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र में गुवाहाटी के शिलुगुड़ी से दवाइयों के गत्ते भरकर पुणे जा रहा एक कंटेनर सोमवार को आटा टोल के पास अचानक आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते कंटेनर में रखे दवाइयों के गत्ते जलकर राख हो गए। जानकारी के मुताबिक, कंटेनर चालक सड़क पर जा रहा था।

विज्ञापन

तभी अचानक वाहन से धुआं उठता देख उसने कंटेनर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और टोल कर्मियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हालांकि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें