फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रेलवे जीएम नरेश पाल सिंह ने किया सेंट्रल का निरीक्षण, विकास कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश

Fri, 24 Oct 2025 04:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: उत्तर मध्य रेलवे के जीएम नरेश पाल सिंह ने शुक्रवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा करने और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जीएम नरेश पाल सिंह ने किया कानपुर सेंट्रल का निरीक्षण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने शुक्रवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं के विस्तार का बारीकी से जायजा लिया। जीएम ने स्टेशन परिसर में हो रहे निर्माण कार्य, प्लेटफॉर्मों की सफाई व्यवस्था, प्रतीक्षालयों की स्थिति, और यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता को परखा।

विज्ञापन

महाप्रबंधक ने जोर दिया कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि यात्रियों को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें। स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए, उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन को तत्काल मजबूत करने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
नरेश पाल सिंह ने कहा कि रेलवे यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है और कानपुर सेंट्रल को एक मॉडर्न स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने जीएम को चल रहे प्रोजेक्ट्स की प्रगति रिपोर्ट सौंपी। इससे पहले उन्होंने फतेहपुर स्टेशन का भी निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें