फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मुन्ना समोसा की दुकान पर छापा, मिली गंदगी, बिक्री पर रोक

Sat, 28 Jun 2025 07:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नामचीन प्रतिष्ठान मुन्ना समोसा की दुकान पर खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा। मौके पर गंदगी मिलने पर बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
मुन्ना समोसा की दुकान पर छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को गोविंदनगर स्थित मुन्ना समोसा की दुकान पर छापा मारा। टीम को मौके पर गंदगी मिली। मानक के अनुरूप खाद्य सामग्री निर्माण होते हुए नहीं मिली। टीम ने दुकान में बिक्री पर रोक लगा दी है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को मुन्ना समोसा के प्रष्ठिान पर निर्मित खाद्य सामग्री की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद खाद्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
सहायक आयुक्त (खाद्य) संजय प्रताप सिंह के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह, आशुतोष कुमार सिंह और अजीत कुमार सिंह ने दुकान पर जांच की। जहां खाद्य सामग्री बन रही थी, वहां गंदगी की भरमार थी।
विज्ञापन

मिली गंदगी - फोटो : अमर उजाला
काफी स्टाक में खाद्य सामग्री जमा मिली। टीम ने समोसा, छोला, मैदा, तेल का सैंपल लिया। साथ ही दुकान की बिक्री पर रोक लगाते हुए बंद करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें