फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिखावे की सर्जरी: 20 साल पुराने धोखे का पर्दाफाश, हैलट के डॉक्टर्स ने निकाली 'छिपी' पथरी, मिली दर्द से मुक्ति

Thu, 16 Apr 2026 02:49 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में एक झोलाछाप ने 20 साल पहले ऑपरेशन के नाम पर मरीज के पेट में चीरा तो लगाया, लेकिन पथरी नहीं निकाली। अब हैलट अस्पताल में निशुल्क सर्जरी कर उसे ठीक किया गया है।
विज्ञापन
हैलट हॉस्पिट कानपुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही के कारण एक रोगी को 20 साल तक पेट दर्द झेलना पड़ा। झोलाछाप ने ऑपरेशन के लिए चीरा तो लगाया लेकिन गाॅल ब्लैडर और पथरी नहीं निकाली। हैलट में जांच के बाद इसका खुलासा हुआ बुधवार को सर्जरी विभाग में उसकी दूरबीन विधि से ऑपरेशन कर पथरी निकाली गई।

विज्ञापन

कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी 45 वर्षीय रोगी ने 20 साल पहले एक नर्सिंग होम में गाॅल ब्लैडर का ऑपरेशन कराया था। उस समय डॉक्टर ने उसे एक पथरी दिखाकर कहा कि सर्जरी हो गई है। रोगी के पेट पर 12 सेमी लंबा चीरा भी लगाया गया था। ऑपरेशन के बाद भी रोगी को लगातार दर्द बना रहा। उसने कई जगह दिखाया, लेकिन उसे कहीं भी आराम नहीं मिला। रोगी का कहना है कि वह उस नर्सिंग होम का नाम भूल गया है।

विज्ञापन

निशुल्क था यह ऑपरेशन
सात अप्रैल को रोगी ने हैलट के बाह्य रोगी विभाग में प्राचार्य डॉ. संजय काला को दिखाया। प्राचार्य डॉ. काला ने बताया कि सीटी स्कैन जांच में गाॅल ब्लैडर व पथरी दोनों की पुष्टि हुई। बुधवार को हैलट के सर्जरी विभाग में दूरबीन विधि से रोगी का ऑपरेशन किया गया। ढाई घंटे की जटिल सर्जरी में चिपका हुआ पित्ताशय निकाला गया। यह निशुल्क ऑपरेशन था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें