Kanpur News: जूही बम्बुरहिया में सीवर भराव से परेशान जनता ने निरीक्षण के लिए पहुaचे जलकल अधिशासी अभियंता अनिल कुमार को गंदे पानी पर खड़ा करके घेर लिया। पार्षद शालू कनौजिया की चेतावनी के बाद, अधिशासी अभियंता ने 24 घंटे के अंदर समस्या समाधान का आश्वासन दिया है।
कानपुर में जूही बम्बुरहिया इलाके में सीवर भराव की गंभीर समस्या से नाराज जनता ने शुक्रवार को निरीक्षण के लिए पहुंचे जलकल अधिशासी अभियंता अनिल कुमार को घेर लिया और जोरदार प्रदर्शन किया। यह निरीक्षण पार्षद शालू कनौजिया की अपील पर किया गया था। सीवर के गंदे पानी से मजबूर जनता ने अपना गुस्सा जताते हुए अधिशासी अभियंता अनिल कुमार को भरे हुए गंदे पानी पर खड़ा किया।
अधिकारी से शिकायत करते मोहल्ले के लोग
- फोटो : amar ujala
जनता के आक्रोश को देखते हुए अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने चौबीस घंटे के अंदर समस्या का स्थायी समाधान करने का आश्वासन दिया। स्थानीय पार्षद शालू कनौजिया ने चेतावनी दी है कि अगर निर्धारित समय में समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वह भरे हुए पानी में ही बिस्तर लगाकर धरना देंगी। बता दें कि जूही के निवासियों में सीवर भराव को लेकर गहरा आक्रोश फैला हुआ है।