फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा का विरोध, तीन मृतकों को दी श्रद्धांजलि, पीएम मोदी से हस्तक्षेप की अपील

Fri, 02 Jan 2026 02:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बांग्लादेशी हिंदुओं की हत्या पर गहरा दुख जताया गया। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष और विभिन्न संगठनों ने प्रधानमंत्री मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप कर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
बांग्लादेशी हिंदुओं की हत्या के विरोध में जुटी भारी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बांग्लादेश में हुई हिंसा में तीन हिंदुओं की हत्या के विरोध में रविवार को कानपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षाविद आशीष श्रीवास्तव के तत्वाधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ हो रही घटनाओं पर कड़ा विरोध जताया।

विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाना भारतवर्ष के नागरिकों के लिए असहनीय है। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद से वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं, जिन पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। यह केवल एक देश का आंतरिक मामला नहीं, बल्कि मानवाधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय है।

विज्ञापन

http://

दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग

श्रद्धांजलि सभा में मौजूद हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में घटना की निंदा की। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करें और बांग्लादेश सरकार से राजनीतिक स्तर पर वार्ता कर दोषियों को सख्त सजा दिलाने की पहल करें। साथ ही] अन्य देशों में रह रहे हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की भी अपील की गई। सभा के अंत में शांति और न्याय की मांग के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें