फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur : स्कूल और मंदिरों के पास शराब का ठेका खुलने के विरोध में प्रदर्शन, कैंट में हंगामा

Wed, 02 Apr 2025 12:37 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शराब ठेका खुलने के विरोध में उतरे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कैंट के पनचक्की चौराहे के पास शराब और बीयर की दुकान खोले जाने पर क्षेत्रीय लोगों ने विरोध जताकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। लोगों का आरोप है कि खाली पड़ी जमीन पर अवैध कब्जा कर शराब की दुकान खोली जा रही है। इससे क्षेत्र का माहौल खराब होगा। कैंट इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार राय ने बताया कि शराब की दुकान खोलने का लोग विरोध कर रहे थे। समझाकर शांत कराया गया है।

विज्ञापन


दक्षिण जोन में स्कूल और मंदिरों के पास शराब ठेके खुलने के विरोध में लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। हंगामा कर रहे लोगों ने जिलाधिकारी से ठेकों की दूसरी जगह स्थानांतरित करने मांग की। यह विरोध-प्रदर्शन किदवईनगर के एच ब्लाॅक, वाई ब्लाॅक और बर्रा केे दामोदरनगर में हुए।

किदवईनगर के वाई ब्लाॅक में शराब ठेका खुलने के विरोध में लोगों ने हंगामा किया। लोगों का कहना है स्कूल और मंदिर के पास शराब ठेका नहीं खुलने देंगे। इसी तरह, बर्रा के वार्ड 65 दामोदरनगर में पार्षद योगेंद्र शर्मा ने क्षेत्रीय लोगों के साथ खुल रहे शराब और बियर दुकान का विरोध किया। प्रदर्शन कर रहे अमित तिवारी, विकास मेहरोत्रा, विजय वर्मा, राजीव गुप्ता, अनिल शर्मा, राजेश शुक्ला, विकास बाजपेई, धनंजय अग्निहोत्री, सुनील त्रिपाठी, सन्नी आदि ने बताया कि नेशनल हाईवे के किनारे दामोदरनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के पास ही शराब ठेका खुलने से नशेबाजों का हर समय जमावड़ा रहेगा। इसका खामियाजा छात्राओं को भुगतना पड़ेगा। वहीं, किदवईनगर एच ब्लाॅक में भी लोगों ने शराब ठेका खुलने पर प्रदर्शन किया। लोगों ने जनप्रतिनिधियों से मिलकर ठेके कहीं और स्थानांतरित कराए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें