फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: प्रॉपर्टी डीलर के घर का ताला तोड़कर पांच लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 16 Oct 2026 12:02 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल्याणपुर आवास विकास तीन में प्रॉपर्टी डीलर संजय कुमार के घर का ताला तोड़कर बृहस्पतिवार सरेशाम चोरों ने अलमारी से करीब पांच लाख रुपये के गहने पार कर दिए। वारदात के समय दंपती बाहर गया हुआ था। संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मनीष कुमार के मकान में भूतल पर किराये पर रहते हैं। शाम चार बजे नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी समरेंद्र राणा की जीत में शामिल होने बिठूर गए थे।
विज्ञापन


तभी उनकी पत्नी सीमा भी बेटी मिष्ठी को लेकर बाजार गई हुईं थीं। वह और पत्नी शाम करीब छह बजे घर लौटे तो ताला टूटा पड़ा था। चोरों ने पांच जोड़ी पायल, दो सोने की अंगूठी, एक चेन, बेदी, मंगलसूत्र, दो नाक की बाली समेत करीब पांच लाख का माल पार कर दिया। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी के अनुसार पुलिस की दो टीमें सीसी कैमरे के फुटेज खंगाल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें