फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: प्रोजेक्ट गिफ्ट से 42 चौराहों का होगा कायाकल्प, लेफ्ट फ्री व्यवस्था समेत ये सुविधाएं मिलेंगी

Tue, 24 Nov 2026 10:56 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जाम से निजात दिलाने के लिए डीएम, नगर आयुक्त ने बड़ा चौराहा व घंटाघर का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
बड़ा चौराहा का निरीक्षण करते जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधिकारियों ने शहर के प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम और बेतरतीब यातायात को सुधारने की कवायद शुरू की है। इसके लिए प्रोजेक्ट गिफ्ट (गाइडिंग इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर ट्रैफिक) किया जाएगा। इसके तहत शहर के 42 प्रमुख चौराहों का कायाकल्प किया जाएगा। इससे लोगों को जाम से निजात मिलेगी।

विज्ञापन


इसी के तहत मंगलवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बड़ा चौराहा व घंटाघर चौराहे का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यातायात दबाव और जाम की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मौजूदा व्यवस्था की कमियां चिह्नित कीं। बताया कि बड़ा चौराहा व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ा है जबकि घंटाघर चौराहा महत्वपूर्ण मार्गों को जोड़ता है। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को सुधार कार्यों की योजना बनाने के निर्देश दिए। कहा कि ऐसी व्यवस्था हो जिससे वाहनों को अनावश्यक रुकना न पड़े और जाम कम हो।

प्रोजेक्ट गिफ्ट में लेफ्ट फ्री व्यवस्था, यू-टर्न, दिशा-सूचक बोर्ड और रोड मार्किंग जैसी सुविधाएं होंगी। पैदल यात्रियों की सुविधा और सड़क सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें