फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: प्रताड़ना से तंग प्राइवेट कर्मी ने दी जान, तीन बच्चों की मां से था प्रेम प्रसंग, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 14 Nov 2026 04:20 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी थाना क्षेत्र के बहेड़ा गांव में तीन बच्चों की मां के प्रेमजाल, लगातार बढ़ती मांगों और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकियों से परेशान होकर प्राइवेट कर्मी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृत युवक के पास से महिला के साथ फोटो व व्हाट्सएप चैट बरामद हुई है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में तीन बच्चों की मां के प्रेमजाल, लगातार बढ़ती मांगों और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकियों से परेशान होकर पनकी के बहेड़ा गांव निवासी अजय कुमार जायसवाल (37) ने शुक्रवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। आरोप है कि महिला के करीब दो साल से अजय के प्रेम संबंध में थी। वह उससे आए दिन नई-नई मांगें करती और उन्हें पूरा करने का दबाव बनाती थी।

विज्ञापन

दूसरी जगह शादी करने पर अजय के साथ उसके परिवार को भी फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। इससे अजय लगातार तनाव में रहता था। दो दिन पहले ही महिला ने उससे अपने लिए सोने की अंगूठी बनवाकर ली थी। अजय और महिला की साथ में कई फोटो और व्हाट्सएप चैट भी पुलिस के हाथ लगी हैं। अजय एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता था।

Trending Videos

फर्जी मुकदमे में फंसाने की देती थी धमकी
परिवार में मां कलावती और छोटा भाई प्रदीप है। पिता दीपचंद्र की बीते वर्ष बीमारी के चलते निधन हो गया था। परिजन के मुताबिक, फैक्टरी में काम करने वाली एक महिला कर्मी ने अजय को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। आरोप है कि महिला लगातार अजय से अपनी न पूरी कराती थी। वह उससे दूरी बनाने या दूसरी जगह शादी करने की बात पर उसे और उसके परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। इस वजह से अजय काफी परेशान रहता था।

पंखे के सहारे लटकता मिला शव
शुक्रवार को परिवार के लोग कल्याणपुर में एक रिश्तेदार की जन्मदिन पार्टी में गए थे। इसी दौरान महिला ने फोन कर अजय को अपने घर बुलाया। परिजन का दावा है कि महिला से मिलने के बाद घर लौटे अजय ने फंदा लगाकर जान दे दी। रात करीब 12:30 बजे परिजन घर पहुंचे, तो कमरे में अजय का शव पंखे के सहारे लटकता मिला। बेटे का शव देखकर मां और परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर की जाएगी कार्रवाई
पनकी पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मां कलावती ने महिला पर बेटे को प्रताड़ित करने और धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस को अजय और महिला की साथ में कई फोटो और व्हाट्सएप चैट मिली हैं। एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि युवक ने खुदकुशी की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें