मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक ईंट से कुचल कर हत्या की गई है। इलाकाई लोगों के मुताबिक, सोनू जुआ खेलने का आदी थे। शुक्रवार को भी उन्होंने जुए में करीब 20 हजार रुपये जीते थे। घर के बाहर बरामदे में शराब पी गई थी। उनके साथ किसने शराब पी थी, इसकी जांच में पुलिस जुटी है। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है।