फर्जी मुकदमे में फंसाने की देती थी धमकी
परिवार में मां कलावती और छोटा भाई प्रदीप है। पिता दीपचंद्र की बीते वर्ष बीमारी के चलते निधन हो गया था। परिजन के मुताबिक, फैक्टरी में काम करने वाली एक महिला कर्मी ने अजय को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। आरोप है कि महिला लगातार अजय से अपनी न पूरी कराती थी। वह उससे दूरी बनाने या दूसरी जगह शादी करने की बात पर उसे और उसके परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। इस वजह से अजय काफी परेशान रहता था।
पंखे के सहारे लटकता मिला शव
शुक्रवार को परिवार के लोग कल्याणपुर में एक रिश्तेदार की जन्मदिन पार्टी में गए थे। इसी दौरान महिला ने फोन कर अजय को अपने घर बुलाया। परिजन का दावा है कि महिला से मिलने के बाद घर लौटे अजय ने फंदा लगाकर जान दे दी। रात करीब 12:30 बजे परिजन घर पहुंचे, तो कमरे में अजय का शव पंखे के सहारे लटकता मिला। बेटे का शव देखकर मां और परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई।
तहरीर मिलने पर की जाएगी कार्रवाई
पनकी पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मां कलावती ने महिला पर बेटे को प्रताड़ित करने और धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस को अजय और महिला की साथ में कई फोटो और व्हाट्सएप चैट मिली हैं। एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि युवक ने खुदकुशी की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।