फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हाजी वसी समेत 12 की जेल बदलने की तैयारी, जेल प्रशासन ने शासन व मुख्यालय को भेजी रिपोर्ट

Mon, 07 Nov 2022 11:57 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

हिस्ट्रीशीटर व बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता पप्पू स्मार्ट समेत 10 से अधिक आरोपी जेल में बंद हैं। सूत्रों के मुताबिक पप्पू और उसके गिरोह के चार शातिर बदमाशों को यहां से शिफ्ट किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
आरोपी बिल्डर हाजी वसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जेल में बंद शातिर 12 अपराधियों का ठिकाना बदलने की तैयारी है। इसके लिए जेल प्रशासन ने शासन व मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी है। सूत्रों के अनुसार इसमें गैंगस्टर पप्पू स्मार्ट और हाजी वसी जैसे बंदी शामिल हैं। शासन की मुहर लगने के बाद इन्हें दूसरी जेलों में शिफ्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर व बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता पप्पू स्मार्ट समेत 10 से अधिक आरोपी जेल में बंद हैं। सूत्रों के मुताबिक पप्पू और उसके गिरोह के चार शातिर बदमाशों को यहां से शिफ्ट किए जाने की तैयारी है। नई सड़क हिंसा के आरोपी हाजी वसी समेत तीन आरोपी इस लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा जाहिद खूंटी समेत पांच और ऐसे अपराधी हैं, जिनको दूसरी जेल में भेजा जाएगा।

एक दर्जन बंदियों की जेल बदलने का निर्माण जेल प्रशासन के स्तर पर किया गया है। इससे संबंधित रिपोर्ट मुख्यालय व शासन को भेजी गई है। वहां से स्वीकृति मिलने पर इन अपराधियों को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किया जाएगा।- बीडी पांडेय, जेल अधीक्षक

विज्ञापन

जेल में क्षमता से ढाई गुने कैदी-बंदी
जेल में क्षमता से ढाई गुने कैदी/बंदी बंद हैं। सूत्रों के मुताबिक सात-आठ सालों से क्षमता से अधिक कैदी जेल में बंद हैं। इस समय जेल की क्षमता 1245 लोगों की है जबकि 2950 कैदी/बंदी बंद हैं। जेल से छूटने की अपेक्षा आरोपियों की पहुंचने की संख्या अधिक है। कुल बंदी/कैदियों में करीब छह सौ महिला बंदी हैं। उनके साथ 50 से अधिक बच्चे भी हैं।

उनको अलग माहौल देना भी जेल प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। जेल अधीक्षक बीडी पांडेय ने बताया कि नई जेल सरसौल में प्रस्तावित है। जमीन मिल चुकी है। निर्माण की डीपीआर बनाई जानी है। जिसको शासन भेजा जाएगा। उसकी स्वीकृति के बाद बजट आवंटित होगा। तब निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। नई जेल बनने में अभी लंबा वक्त लगेगा। यह जेल 5000 लोगों की क्षमता की होगी, जिससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें