फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर प्रीमियर लीग: सबसे महंगे बिके कृतज्ञ कुमार, ग्रुप-ए में पांच खिलाड़ी रहे अनसोल्ड, ऐसी रही निलामी

Sun, 09 Feb 2025 02:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नीलामी में 193 खिलाड़ियों को तीन ग्रुप में रखा गया है। ग्रुप-ए व बी में रणजी, बोर्ड ट्राफी समेत केडीएमए लीग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहेंगे। ग्रुप-ए के खिलाड़ियों का बेस प्राइस 30, ग्रुप-बी के 20 तथा ग्रुप-सी में दस हजार रुपये हैं।
विज्ञापन
कानपुर प्रीमियर लीग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में आईपीएल और यूपी टी-20 लीग की तर्ज पर शहर में पहली बार आयोजित हो रही कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) का बिगुल रविवार को नीलामी प्रक्रिया की शुरुआत के साथ बजा। नीलामी प्रक्रिया जारी है, अभी तक ग्रुप-ए में शामिल लीग के सबसे शीर्ष खिलाड़ियों की नीलामी में लखनऊ के कृतज्ञ कुमार सिंह सबसे महंगे 2 लाख दस हजार रुपये में बिके।

विज्ञापन

रणजी और यूपी टी-20 लीग में खेले इस खिलाड़ी को कानपुर प्राइम इंडियंस ने खरीदा। ग्रुप-ए में शामिल 26 खिलाड़ियों में पांच खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। दूसरे नम्बर पर फैज अहमद डेढ लाख में खरीदे गये। वहीं लीग के सबसे चर्चित चेहरे उपेंद्र यादव को उनके कद से हिसाब से खरीददार नहीं मिला और वह सवा लाख में टीएचएस ब्लास्टर्स द्वारा खरीदे गए।
गैंजेस क्लब में सुबह 11 बजे केपीएल नीलामी की शुरुआत केसीए चेयरमैन डॉ संजय कपूर ने बेल बजाकर की। नीलामी के लिए ऑक्शन एरीना को आईपीएल की तरह सजाया गया था। इसमें सभी छह फ्रेंचाइजी राउंड टेबल पर अपने स्पॉटिंग स्टाफ के साथ पसंदीदा खिलाड़ियों को खरीदने के बोली लगाती दिखी। इन सभी खिलाड़ियों की प्रेजेंटेशन देने के लिए स्टेज पर अभिनेत्री श्रृष्टि रोड़े अपने मनमोहक अंदाज में करती दिखी।

विज्ञापन

नीलामी के लिए कुल 7.5 लाख रुपये पर्स मनी दिया गया
नीलामी में 193 खिलाड़ियों को तीन ग्रुप में रखा गया है। ग्रुप-ए व बी में रणजी, बोर्ड ट्राफी समेत केडीएमए लीग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहेंगे। वहीं ग्रुप-सी में ट्रायल से चयनित खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ग्रुप-ए के खिलाड़ियों का बेस प्राइस 30, ग्रुप-बी के 20 तथा ग्रुप-सी में दस हजार रुपये हैं। तीनों ग्रुप में सात-सात अन्य शहरों के भी खिलाड़ी रखे गये हैं। केपीएल की फ्रेंचाइजी कानपुर प्राइम इंडियन गोविंद नगर, कैंट स्पाट्ंस, सीसामऊ सुपर किंग्स, गंगा बिठूर, मयूर मिरेकल्स कल्याणपुर और टीएसएच ब्लास्टर आर्यनगर को नीलामी के लिए कुल 7.5 लाख रुपये पर्स मनी दिया गया है, जिसके अंदर ही सभी को अपनी टीम का गठन करना होगा।
विज्ञापन

नीलामी में बिके खिलाड़ी (ग्रुप-ए)

  • कृतज्ञ कुमार सिंह 2,10,000 कानपुर प्राइम इंडियंस
  • फैज अहमद 1,50,000 कानपुर प्राइम इंडियंस
  • मोहम्मद शारिम 1,40,000 मयूर मेरिकल्स
  • रिषभ राजपूत 1,40,000 कैंट स्पार्टंस
  • उपेंद्र यादव 1,25,000 टीएसएच ब्लास्टर्स
  • नमन तिवारी 1,25,000 टीएचएस ब्लास्टर्स
  • आर्दश सिंह 1,25,000 सीसामऊ सुपरकिंग्स
  • सतनाम सिंह 1,20,000 टीएसएच ब्लास्टर्स
  • अलमास शौकत 1,20,000 कैंट स्पार्टंस
  • प्रशांत अवस्थी 90,000 गंगा बिठूर
  • अंकुर पनवार 70,000 सीसामऊ सुपरकिंग्स
  • त्रिशाल त्रिवेदी 50,000 मयूर मेरिकल्स
  • अमित पचेरा 50,000 मयूर मेरिकल्स
  • सागर शर्मा 45,000 गंगा बिठूर
  • शिवम दीक्षित 40,000 गंगा बिठूर
  • अंश तिवारी 40,000 टीएचएच ब्लास्टर्स
  • अभिषेक तोमर 30,000 कैंट स्पार्टंस
  • रिषभ मिश्रा 30,000 कानपुर प्राइम इंडियंस
  • शहीम हसन 30,000 कानपुर प्राइम इंडियंस
 अनसोल्ड खिलाड़ी: ध्रुव प्रताप, मानिक बेरी, शिवम शर्मा, अंबिकेश्वर मिश्रा, मयंक सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें