Kanpur News: कचहरी में अधिवक्ताओं ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की पृथ्वी पर सकुशल वापसी के लिए बजरंगबली की पूजा-अर्चना की। शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के तहत 18 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद आज, 15 जुलाई 2025 को पृथ्वी पर लौट रहे हैं।
कानपुर में शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष से पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में, कानपुर की कचहरी में भी अधिवक्ताओं ने उनकी सलामती के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। अधिवक्ताओं ने बजरंगबली के सामने शुभांशु शुक्ला की फोटो रखकर उनकी सकुशल वापसी की कामना की।
विज्ञापन
उन्होंने श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ किया और प्रार्थना की कि भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और उनके साथ के अन्य अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित धरती पर लौट आएं। बता दें कि शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिन बिताने के बाद आज, 15 जुलाई 2025 को पृथ्वी पर वापस लौट रहे हैं।